सरदारशहर के भालेरी में एक घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद वापस लौट रही 108 एंबुलेंस रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक अन्य को सामान्य उपचार के बाद छुट्टी दी गई। सरदारशहर के भालेरी की ये एम्बुलेंस रात में पीबीएम अस्पताल में रोगी को छोड़कर वापस लौट रही थी। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर के पास ये एम्बुलेंस पलट गई। एम्बुलेंस स्टॉफ 31 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकर लाल घायल हो गया। रींगस का रहने वाले जितेंद्र के गंभीर चोट आई है। इसके अलावा झुंझुनूं का वीरेंद्र पुत्र महादेव सिंह भी घायल हो गया। इन दोनों को पहले श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के मनोज डागा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि रास्ते में पशुओं के बीच में आने से एम्बुलेंस चालक ने अचानक से ब्रेक लगाया है, जिससे ये गाड़ी पलट गई। इसी कारण हादसा हुआ है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Related Posts
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय एक युवक की…
बीकानेर : शिक्षा विभाग के 102 कार्मिकों को कई शर्तों के साथ मिली परीक्षा देने की अनुमति, पढ़े खबर
बीकानेर. शिक्षा विभाग में शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों के अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने…
सिवरी चौधरी बनीं महाराजा सूरजमल संगठन की बीकानेर जिला अध्यक्ष
बीकानेर, 19 नवंबर। सिवरी चौधरी को महाराजा सूरजमल संगठन, भारत के बीकानेर जिला महिला प्रकोष्ठ…
