बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने मेें नाथवाणा में बुधदास स्वामी ने भादरराम, मोहनरा व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना पाईप फंवारा फैक्ट्री के पास 19 मार्च की रात को सवा नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री के पास से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की और करीब 50 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बाइक पशु से टकराई एक जने की मौत
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक…
नशीली गोलियों सहित एक को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के खाजूवाला थानान्तर्गत नशीली गोलियों समेत एक जने को गिरफ्तार किया गया है।…
बेच रहा था अवैध मादक पदार्थ,आया पुलिस की गिरफ्त में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ पर शिकंजा कसते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक…
