अजमेर संभाग के जनाना अस्पताल में चोर गिरोह सक्रिय हुए हैं। चोरों ने अस्पताल में एडमिट महिला के परिजनों का पर्स चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोंगिया मोहल्ला निवासी शाहिद अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाभिना बानो को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। पत्नी की देखभाल के लिए उनकी मां जमीला बानो अस्पताल में रुकी हुई थी। इस दौरान अस्पताल से उनकी मां का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित युवक के अनुसार पर्स में करीब 15 हजार रुपए नकदी और अन्य सामान था। पीड़ित ने बताया कि मामले में अस्पताल के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया और साथ ही सीसीटीवी चेक करने के लिए भी कहा तो अस्पताल में उनकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने मामले में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित शाहिद अली ने बताया कि अस्पताल में लापरवाही बढ़ती जा रही है। आए दिन इस तरह की वारदात के सामने आती है। लेकिन इस पर अस्पताल का अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं देता। जिसके कारण अस्पताल में आए लोगों को नुकसान झेलना पड़ता है।
Related Posts
जेके लोन के अधीक्षक डॉ. दुलारा को हटाया, मूंदड़ा को जिम्मेदारी
जेके लोन अस्पताल में 8 घंटे में 9 बच्चों की मौत के मामले में राज्य…
आठवीं की परीक्षा में पाेर्टल फेल, कछुआ चाल वाले पोर्टल पर अब तक तीस फीसदी आवेदन, 25 मार्च लास्ट डेट
बीकानेर। प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली आठवीं कक्षा की परीक्षा के…
आईसीएमआर-डब्ल्यूएचओ ने कहा- रेमडेसिविर कारगर नहीं, 160 करोड़ के इंजेक्शन लगा चुका राजस्थान, ये लिवर खराब करता है
देवेंद्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोविड पॉजिटिव आने के बाद लगभग हर गंभीर मरीज को…
