बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पैसों का तकादा करने पर मारपीट करने और बाइक की चाबी निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली थाने में हरिशचन्द्र सोनी ने मोहन सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जैल रोड़ चौराहा पर 19 फरवरी की शाम को पौने आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने बताया कि उसने आरोपी से पैसों का तकादा किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की ओर गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस मारपीट में प्रार्थी को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
फंदा लगा कर किसान ने की खुदकुशी
नोखा तहसील के चरकड़ा में हुई घटना बीकानेर। नोखा तहसील के चरकड़ा गांव स्थित खेत…
स्प्रे करते समय किसान की मौत
महाजन। कस्बे में सोमवार को खेत मे स्प्रे करते समय युवक अचेत हो गया। जिसकी…
तस्कर की गोली मारकर की दी हत्या
हनुमानगढ़। जिले के गोगामेड़ी थाना इलाके में एक तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी…
