बीकानेर। जेएनवीसी थाने क्षेत्र में पैसे डबल करने की बात कहकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। घटना जुलाई 2021 को जेएनवी थाना क्षेत्र की है। इस सम्बन्ध में वैष्णो धाम के पीछे रहने वाले दिनेश शर्मा ने संदीप सेठिया,रतलाल सेठिया,रीतिका पत्नी संदीप सेठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध मेंं प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे 6 माह में पैसे डबल करने की बात की। इस दौरान आरेापियों ने उसे तरह-तरह की कई स्कीमें भी दिखायी। जिस पर उसने भरोसा कर लिया ओर आरोपियों के कहे अनुसार 6 माह में पैसे डबल करने के लिए दे दिए। इस सम्बंध में जब प्रार्थी ने आरेापियों से 6 माह बाद पैसे डबल मांगे तो अब देने से इंकार कर रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
वृद्ध दंपति के साथ की मारपीट,पुत्र-पुत्रवधु ने निकाला घर से
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपती को मारपीट कर घर से बाहर…
पेट्रोल डाल दूकान को किया आग के हवाले, पढ़े खबर
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने 5 जनों पर…
भर्ती के लिये की धोखाधड़ी, हुआ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के सदर थाना पुलिस ने बीएसएफ में भर्ती के लिये धोखाधडी करने के…
