बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात द्वारा विवाह स्थल से महिला का पर्स चोरी होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में रानी बाजार निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 6 फरवरी को रानी बाजार स्थित देवगार्डन में उसकी पुत्री का शादी सामारोह था। उस दोरान उसके भाई की पत्नी का कीमती पर्स वहां से चोरी हो गया। पर्स में 35 हजार रुपए, सोने की बालिया, दो अंगूठी, तीन एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, एक ड्राईविंग लाइसेंस, दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड व घर की चाबियां थी जो कि चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कुलदीप को सौंपी है।
Related Posts
बीकानेर अनाज मंडी में व्यापारी के साथ हुई लूट
बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात होना सामने आ…
डिग्गी में डूबने से युवक की मौत,पैर फिसलने से हुआ हादसा
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।…
शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने की कार्यवाही
बीकानेर। पुलिस अधीक्षक के जुए व सट्टे पर दिये कड़े निर्देशों के बाद हरकत में आई…
