बीकानेर। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 18.01.2022 को सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने सूरतगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ सूरतगढ़ स्टेशन व ट्रेनों तथा बीकानेर-सूरतगढ़-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 220 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,08,650/- वसूले गए तथा गंदगी फैलाने के 04 मामलों से रु. 400/- वसूलने सहित 224 मामलों से कुल रु. 1,09,050/- वसूले गए। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
Related Posts
कोडमदेसर रोड़ पर महिला व नाबालिग के साथ हुई शर्मनाक घटना में पुलिस ने तुरंत पांच जनों को दबोचा
बीकानेर । कोडमदेसर भैरूं मेले के जातरुओं के साथ हुई मारपीट व ल’जा भंग मामले…
एपेक्स हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत के बाद हंगामा
मरीज की मौत का समय छिपाया, चिरंजीवी योजना में रजिस्टर्ड है अस्पताल फिर भी जमा…
24 दिसम्बर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
बीकानेर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष उपभोक्ता दिवस की थीम…
