अजमेर में मजदूर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ठेकेदार पर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्रिश्चियन गंज थाना अधिकारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित ठेकेदार कैलाश पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करती हैं और ठेकेदार कैलाश उसे मजदूरी पर लेजाया करता है। इस दौरान एक दिन ठेकेदार कैलाश उसे दूसरी साइट पर ले गया जहां पर कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच क्रिश्चियन गंज थाना अधिकारी द्वारा की जा रही है।
Related Posts
कांग्रेस की चुनावी सभा में दो पक्षों में झगड़ा
जयमलसर माहौल बिगड़ा, पुलिस जाब्ता तैनात बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के जयमलसर गांव में आज…
नगर निगम के मैन गेट पर लगाया ताला
बीकानेर। वार्ड नं. 46 इंद्रा कॉलोनी में नाले की मरमत व सड़क निर्माण की मांग…
देर रात को युवक ने अपने ही बुआ के बेटे की कर डाली हत्या
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की देर…
