घर में अकेली बहन से भाई ने किया रेप, गिरफ्तार

रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने घर में अकेली देखकर युवती से रेप किया। आरोपी सुन और बोल नहीं सकता है। घर पहुंची पीड़िता की मां ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी इलाके का है।

दरअसल, आरोपी युवक के पिता ने 20 साल पहले जिस बच्ची को गोद लिया था, उसी के साथ सौतेले भाई ने यह घिनौनी वारदात की। करीब 10-12 साल पहले पीड़िता के पिता का निधन होने के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही आरोपी युवक परिवार से अलग रहने लगा और टैंपो चलाकर गुजारा कर रहा था। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे पीड़िता के घर आया। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। पहचान होने के कारण पीड़िता ने युवक को घर में आने दिया। मौका पाकर युवक ने पीड़िता से रेप किया और फरार हो गया।

पीड़िता ने नानी को सुनाई आपबीती
वारदात के समय पीड़िता की मां शहर से बाहर थी। घटना के बाद पीड़िता घर से कुछ दूरी पर रहने वाली नानी के घर गई और आपबीती सुनाई। नानी ने पीड़िता की मां को इस बारे में जानकारी दी।

महिला थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़िता की मां से मिली जानकारी पर महिला थाना पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज किया। महिला थाना सीआई राजेश रानी ने बताया कि रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *