बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड नं.33 सरस्वती कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय हड़मान पुत्र गणपतराम सोनी ने वार्ड नं.34 निवासी देवेन्द्र, विक्रम, दयाकिशन, राजकिशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपियों ने एकराय होकर उसे बंधक बनाकर मारपीट की तथा धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 342, 504, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
कुंड में गिरने से युवक की मौत
बीकानेर। जिले के जसरासर थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति की कुंड में गिरने से मौत…
लूट का मामला दर्ज, लुटेरे फरार
बीकानेर। शहर के व्यवस्तम इलाके जस्सूसर गेट क्षेत्र में दो दिन पहले तीन अज्ञात लोगों…
क्रिकेट बुक चलाने वाले गिरोह को पकड़ा
जैतसर। स्थानीय पुलिस ने कस्बे की बसंत विहार कॉलोनी में ऑनलाइन क्रिकेट बुकी गिरोह पकड़ा…
