2023 में रिपीट होगी कांग्रेस सरकार : महेश जोशी

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हो रही जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आज जलदाय मंत्री महेश जोशी ने लोगो की जन समस्या की सुनवाई की। इस जन सुनवाई में अधिकतर कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे। इस बीच जलदाय मंत्री ने राज्य में पूर्व में सरकार गिराने की साजिशों को लेकर मंत्री महेश जोशी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह का बस चले तो आज कांग्रेस की सरकार गिरा दें और दिल्ली से ही बैठे-बैठे सरकार को बर्खास्त करवा दें। लेकिन अमित शाह की भी समझ में आ गया है कि राजस्थान में कांग्रेस को हिला पाना नामुमकिन है, इसीलिए अमित शाह सरकार गिराने की बजाए 2023 के विधानसभा चुनाव लड़ने की की बात कर रहे हैं। जोशी ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एकजुट है, और सभी मिलकर जनता के दुख तकलीफ़ कम करने का काम कर रहे हैं।
2023 में रिपीट होगी कांग्रेस
महेश जोशी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी रिपीट होगी, जनता ने उपचुनावों में भी भाजपा को आईना दिखाया है,8 में से 6 उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है और पंचायत और जिला परिषद में भी पार्टी की जीत हुई है।ऐसे में अब भाजपा को 2023 की बजाय 2028 की बात करनी चाहिए। जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना रहता है, विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय भाजपा के नेता उल जलूल बातें करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *