बीकानेर। मारपीट करने और महिला की स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में पीडि़ता ने पुलिस लाईन के सामने रहने वाले नन्दू तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना माली मौहल्ला टूंटी स्टेंण्ड के पास 9 दिसम्बर की सुबह दस बजे के आसपास का है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह नित्यकर्म से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान आरेापी आ धमका और मकान नाम करवाने का कहकर उससे झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और मारपीट की। आरोपी यहीं नहीं रूका और महिला की बेईज्जती के नियत से कपड़े फाड़ दिए। इस मारपीट में महिला के गले और हाथों में चोटे लग गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बैंक का एटीएम तोडऩे का प्रयास,राहगीर की आहट से भागे छूटे चोर
बीकानेर। जिले के नोखा थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर एटीएम में…
बुजुर्ग का मिला शव,नहीं हुई पहचान
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके एक बुजुर्ग का शव मिला है। जिसकी अभी…
कीटनाशक सेवन करने से युवक की मौत
बीकानेर। गजनेर थानान्तगर्त सुरजड़ा गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने अपने खेत की ढाणी…
