राजनीतिक नियुक्तियों की सूची तैयार, घोषणा होना बाकी

बीकानेर। कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली के चलते अटक गई थी राजनीतिक नियुक्तियों की सूची अब तैयार हो चुकी है। 20 से 25 दिसम्बर तक इन नियुक्तियों का पिटारा खुल जायेगा। जिसमे दो दर्जन से ज्यादा बोर्ड, निगमों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां के साथ ही 12 से 16 हो सकते है संसदीय सचिव इन नियुक्तियों की सूची बनकर तैयार है, बस केवल घोषणा का ही इंतजार है। नामों को लेकर पूर्व में प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख़्यमंत्री सचिन पायलट के बीच फाइनल चर्चा हो चुकी है। जिसकी जानकारी कांग्रेस संगठन के प्रभारी वेणुगोपाल को भी दे दी गई है। संभावना है कि इन नियुक्तियों के साथ कुछ न्यास अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *