दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से फिर बदलेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज

जयपुर। प्रदेश के अंदर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तेज सर्दी पड़ेगी। तापमान में कभी बढ़ोतरी तो कभी अचानक गिरावट के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।बीती रात भी प्रदेश के अधिकतर जिलों रात का तापमान में उतार चढाव का क्रम जारी रहा। वहीं दिन में उमस रही। बीती रात को प्रदेश में सबसे ठंडी जगहों में शुमार शेखावाटी अंचल में भी तापमान में उतार चढाव का क्रम जारी है। बीती रात सोमवार को यहां का पारा पांच डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं सीकर, चूरू, पिलानी का पारा भी दस डिग्री के नीचे दर्ज किया। इधर रेतीले धोरों में भी पारे 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अचानक मौसम बदला था, जिसके बाद दिन के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी तो वहीं रात के तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा था। बीते दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही ने सूर्य की तपिश तो कम की है लेकिन तापमान बढऩे के चलते लोगों को को उमस ने सताया भी है।
यह रहा असर
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मिला-जुला दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है तो वहीं इस दौरान अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की ही संभावना ह। दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में कोहरा भी छा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, चूरू, जयपुर, पिलानी, बूंदी, जैसलमेर आदि जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों अजमेर, बीकानेर, धौलपुर,बाड़मेर, चूरू, जयपुर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, फलौदी और चित्तौडगढ़़ के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *