ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत 4 लोगों की मौके पर ही मौत

सड़क दुर्घटना की खबर इस वक्त दौसा जिले के बांदीकुई से है जहां पर एक एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई और इस दुर्घटना में, एंबुलेंस में सवार 4 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई ऐसी जानकारी सामने आई, यह हादसा मेगा हाईवे अलवर सिकंदरा मार्ग पर हुआ बताया जा रहा है, यह एंबुलेंस मरीजों को लेकर अलवर से जयपुर की ओर जा रही थी दो गंभीर घायलों को तुरंत जयपुर रेफर किया गया, मरने वाले सभी लोग अलवर जिले के रामगढ़ के बंबोली गांव के हैं। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अलवर जिले के रामगढ़ के बंबोली गांव से 5 लोग एंबुलेंस में सवार होकर जयपुर जा रहे थे इस दौरान बसवा थाना क्षेत्र में जयसिंह फाटक के पास ट्रक और एंबुलेंस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोर से थी कि एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई सूचना पर बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मुल्क में फंसे लोगों को बाहर निकाला दो लोगों को बांदीकुई से जयपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *