संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर। संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने भारत के संविधान की उद्देशिका का पठन किया। उन्होंने संविधान के मूल कर्त्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना विश्नोई, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार, कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत व कलक्टर कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया तथा संविधान दिवस के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *