जबरन घर में घुस कर मारपीट की,छीने गहने

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ौसी पर जबरन घर में घुस कर मारपीट करने व लज्जा भंग कर गहने छीन लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना इंचार्ज एसआई बलबीर मील ने बताया कि इंदपालसर सांखलान निवासी ओमी देवी पत्नी दिलबाग सिंह जाट, हरियाणा ने अपने पड़ौसी राधाकिशन व रामनिवास जाट पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी जबरदस्ती घर में घुसे और पति दिलबाग व पुत्र पर हमला कर दिया। जब लकवा पीडि़त महिला स्वयं बीच बचाव के लिए आई तो उससे भी मारपीट की। आरोपियों ने महिला की लज्जा भंग करते हुए गहने छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *