बीकानेर। कहते हैं रिश्ते निभाने के लिए खून के रिश्ते होना जरूरी नहीं, अगर हममें संवेदना हो तो पराए भी अपने हो जाते हैं। बीकानेर की नयाशहर पुलिस ने भी ऐसी ही मिसाल पेश की है। नयाशहर थाने के सफाई कर्मचारी हंसराज वाल्मीकि की दोहिती की शादी में नयाशहर पुलिस ने ननिहाल पक्ष का धर्म निभाया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के निर्देशन में एएसआई अशोक अदलान व स्टाफ ने मिलकर हंसराज की दोहिती का मायरा भरा। मायरे में 11 हजार रूपए व चांदी का सिक्का भरवाया गया।एएसआई अशोक अदलान ने बताया कि हंसराज रोज थाने की सफाई करता है। वह हमारे थाना परिवार का सदस्य है, तो उसकी दोहिती हमारे घर की बच्ची ही हुई। ऐसे में यह अपनों का अपनों के प्रति कर्तव्य मात्र है।ड्ड
Related Posts
निजी अस्पतालों ने की हड़ताल,ओपीडी सेवाएं रही बंद,जाने वजह
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। चुनावी साल में राजस्थान सरकार प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य का कानूनी अधिकार…
तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, धोरों पर नाचेंगे ऊंट, होंगी प्रतियोगिताएं
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव इस बार तीन…
पारीक बने रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष, रोटरी के सेवा सफर को मिलेगी गति
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स में आगामी सत्र 2023-24/ हेतु सेवा और मैत्री भाव को…
