देवेन्द्र वाणी के खबर पर लग रही है मुहर, 6 मंत्रियो को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर / जयपुर। राजस्थान के मंत्री मंडल को लेकर देवेन्द्र वाणी न्यूज़ पोर्टल द्वारा समय समय पर जो समाचार अपने पाठको तक पहुंचाया उनमे सदैव मंत्री मंडल में बड़ा बदलाव होगा व इससे पूर्व अशोक गहलोत की मजबूती के लिए सभी मंत्री इस्तीफा देंगे की बात कहीं थी जो सत्य साबित होती जा रही है। इसी के परिणाम स्वरुप अब तक 3 मंत्रियो के इस्तीफे स्वीकार हो चुके है वही करीब 6 से 7 मंत्रियो को बाहर का रास्ता दिखाये जाने की पूरी संभावना है।मंत्रिमंडल फेरबदल और पुनर्गठन का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बीच मुख्यमंत्री आवासपर तकरीबन 1 घंटे तक बैठक चली।

बैठक में मंत्रिमंडल पुनर्गठन में शामिल होने वाले संभावित नामों और मंत्रिमंडल से ड्रॉप होने वाले नामों को लेकर चर्चा हुई है। बताया जाता है कि मंत्रिमंडल से तकरीबन नौ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिनमें तीन मंत्रियों के पहले इस्तीफे स्वीकार हो गए हैं तो वहीं 6 ओर मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

तीन मंत्रियों के इस्तीफे हुए स्वीकार
इधर शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को तीनों मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा था।

बताया जाता है कि इस्तीफे स्वीकार होने के बाद तीनों मंत्रियों ने अपनी सरकारी गाड़ी भी स्टेट मोटर गैराज को भिजवा दी है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं तो राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *