कांग्रेस सदस्यता अभियान कल से

बीकानेर। कांग्रेस सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुवात कल 1 नवम्बर सोमवार से शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायकगणों, पार्टी से चुनाव लड़ चुके प्रतियाशियों सहित पद्रेश कांग्रेस कार्यकारिणी व सभी निवर्तमान जिला अध्यक्षो को मुख्यालय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के साक्षी राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन होंगे। इस बार कांग्रेस अपने सदस्यों से फॉर्म की जगह पहली बार डिजिटल फॉर्मेट में मेंबरशिप करवाएगी। कांग्रेस में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदस्यता अभियान डिजिटल फॉर्मेट में किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए डिजिटल फॉर्मेट को भी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य बन पाएंगे। इससे पहले कांग्रेस का सदस्यता ऑफलाइन हुआ करता था।
फॉर्मेट में बने हैं 10 नियम
वहीं कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए 10 नियमों की पालना करनी होगी। जिसमें मादक पेय और नशीले पदार्थों से दूर रहने, खादी पहनने, 18 साल से अधिक उम्र की आयु, सामाजिक भेदभाव हटाने, धर्म जाति भेदभाव नहीं करने, समाज विश्वास पैदा करना, निर्धारित सीमा से अधिक जायदाद नहीं होना, धर्मनिरपेक्षता-समाजवाद और जनतंत्र के सिद्धांतों विश्वास रखना जैसे कई नियम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *