बीकानेर में कल होगी भाजपा की औचित्यहीन रैली

बीकानेर। बीकानेर शहर की खस्ताहाल सड़कों पर तुरंत पेच वर्क शुरू करने के आदेश बीकानेर के जिला कलेक्टर ने 2 दिन पूर्व जारी कर नगर विकास न्यास, नगर निगम सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियो को हिदायत भरे लहजे से कह दिया गया कि शहर की कोड भरी सड़को के पेच वर्क कार्य 7 दिन में शुरू किया जाये। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त निर्णय लिया जायेगा। इस समाचार प्रचारित होने की दो दिन बाद शहर भाजपा के छपास नेता अपने नाम को उजागर करने के लिए लालायत हो गए है। भाजपा कल 27 अक्टूबर को गोकुल सर्किल से जुलुस निकलने जा रही है। ये जुलुस शहर की जर्जर अवस्था की सड़को पर पेच वर्क को लेकर सार्वजानिक निर्माण विभाग के एडिशनल चीफ से मिलकर ठीक करने का मांग पत्र देंगे। विभिन्न गुटों में बंट भाजपा में नेताओ ने अपने नाम व फोटो को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रीय हो गए है। भाजपा के एक पार्षद किशोर आचार्य ने अपने फोटो के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का फोटो साया किया है वही शहर भाजपा के एक पदाधिकारी ने अपने पद को छिपाते हुवे जन आक्रोश रैली से जुड़ने की अपील की है। इस नेता ने अपने फोटो के साथ किसी अन्य नेता का फोटो साया नहीं किया है। यह नेता है गोकुल जोशी जिसने कमल के फूल अपनी फोटो साया की है।

वैसे भी बीकानेर भाजपा में ऐसे अनेको नेता है जो किसी न किसी रूप में अपने आप को संगठन की रीतियों नीतियों से अलग हट कर व्यक्तिगत रूप से अपने नजरिये से ही बैनर, होर्डिंग या शोशल मीडिया पर अपने फोटो साझा करते रहते है। यह हाल है अनुशाषित कहि जाने वाली पार्टी भाजपा की। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष को लेकर कई खेमे बन चुके है मामला यही ख़त्म नहीं होता केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम के साथ नाम देने वाले ऐसे अनेको नेता जो एक दूसरे को पसंद नहीं करते है। जिस समस्या को लेकर जन आक्रोश रैली निकली जा रही है उसके निदान के आदेश निकलने के बाद रैली किये जाने का कोई औचित्य ही नहीं रहता लेकिन इन छपास रुपी नेताओ का हाजमा तो तभी ठीक होगा जब इनका नाम येन केन सुर्खियों में आये। वैसे भी भाजपा के नेतृत्व द्वारा समय समय पर अपने आप को अपेक्षित महसूस करने वाले नेताओ का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। ये लोग भाजपा के कर्मठ, निष्ठावान,लाडले शब्द का उपयोग कर सामूहिक रूप से बीकानेर आये भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का स्वागत किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *