बीकानेर। किसान नेता महिपाल मदेरणा का आज सुबह करीब 7.45 पर निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज साय 4 बजे उनके पैतृक गांव चाडी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। महिपाल मदेरणा की पत्नी हाल ही में हुवे जिला परिषद चुनाव जीत कर जोधपुर की जिला प्रमुख बनी है। उनकी पुत्री दिव्या मदेरणा ओसियां की विधायक है। महिपाल मदेरणा का जन्म 5 मार्च 1952 को हुवा था। मदेरणा के पिता राजस्थान में एक मजबूत किसान वर्ग के जाट नेता थे। साफ़सुथरी छवि के परसराम मदेरणा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। मदेरणा का समूचा परिवार राजनीति के साथ सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहने वालो में से है। महिपाल मदेरणा अशोक गहलोत के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे है। मजबूत पकड़ के धनी की छवि को ज़िंदगी के एक पड़ाव में गहरा झटका लगा जब उनका नाम राज्य की बहुचर्चित भंवरी देवी की हत्या में नाम आया। इसी दौर में मदेरणा कैंसर पीड़ित हो गये। इस दुःखद खबर से राज्य भर में कांग्रेस में मातम छा गया। बीकानेर में गत चुनाव में लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल व नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी मदेरणा परिवार के नजदीकी सिंवरी चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
Related Posts
स्व. पायलट को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व…
युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये गया कोचिंग, पीछे से पत्नी नगदी गहने लेकर फरार
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के साथ कोचिंग में…
शराब की दुकान को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में तनाव के हालात, विरोध में युवकों ने बाजार में दुकानें बंद करवाई
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार की रात पत्रकार के साथ मारपीट के बाद रविवार को…
