बीकानेर। केन्द्रीय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बुधवार को आयेाजित ऑनलाईन परीक्षा में नकल करते पकड़े गये एकपरीक्षार्थी के खिलाफ नापासर थाने में केस दर्ज किया गया है। एसएचओं जगदीश पाण्डर ने बताया कि मण्डा कॉलेज केपरीक्षा केन्द्र में चल रही केन्द्रीय कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में शातिराना ढंग से नकल कर रहे परीक्षार्थी चुरू केकाहिणा निवासी रोहिताश्व पुत्र कृष्ण लाल जाट को पर्यवेक्षक ने रंगे हाथो पकड़ लिया। परीक्षार्थी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक नरेश कुमार ने पुलिस केस दर्ज कराया है।
परीक्षा में नकल करते परीक्षार्थी को दबोचा
