बीकानेर। घर जा रहे युवक के साथ मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थी किशोर नायक ने नोखा पुलिस थाने में प्रेमसिंह,श्यामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सोवा से किरतासर रोड़ पर 22 अगस्त की रात को 9 बजे की है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीपल के गट्टे के पास पहुंचा तो आरोपियों ने पीछे से आए और प्रार्थी को रोका। प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ लाठी और डंडों के साथ मारपीट की और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
गाना सुनना पड़ा महंगा ; ट्रेन के नीचे आने से युवक की हुई मौत
श्रीगंगानगर। ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर सुबह की सैर कर रहा युवक सराय रोहिला दिल्ली-बीकानेर…
महिला वकील से ऑनलाइन ठगी, खाते से निकाले 75 हजार रुपए
अजमेर में वकील महिला के साथ 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला…
भारी मात्रा में जब्त किया गांजा व अफीम, 5 आरोपियों को दबोचा
श्रीगंगानगर। इलाके में नशे का कारोबार पनप रहा है। घड़साना और बिजयनगर पुलिस ने को…
