पोस्टर से अर्जुन राम का फ़ोटो गायब,खुलकर सामने आई ऊपर की लड़ाई नीचे 

बीकानेर,भाजपा के राजस्थान प्रभारी, राष्ट्रीय महा सचिव की बीकानेर में संगठन को मजबूत करने समन्वय बनाने के प्रयासों के बीच ऊपर की गुटबाजी खुलकर निचले स्तर पर सामने आई। प्रदेश स्तर पर जहां वसुन्धरा राजे का फोटो होर्डिंग्स और पोस्टर में नहीं लगाए जा रहे हैं तो बीकानेर में राजे समर्थक गुट केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का फोटो राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह के होर्डिंग्स, पोस्टर औऱ विज्ञापनों में नहीं लगाया है। दूसरा गुट अरुण सिंह के साथ अर्जुन राम का फोटो तो लगा रहा है, परन्तु वसुन्धरा राजे का फोटो नहीं है। राष्ट्रीय महा सचिव व भाजपा के प्रदेश प्रभारी के सामने होर्डिंग्स औऱ पोस्टर के माध्यम से पार्टी में यह गुटबाजी खुलकर सामने आई है। भाजपा में अभी अर्जुन राम का पलड़ा भारी है। मंत्री होने के अलावा बीकानेर में भाजपा को संभालने वाला इनके अलावा कोई नेता नहीं है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में अपनी अहमियत औऱ राजनीतिक वजूद दिखाने के लिए पोस्टर फ़ोटो मुहिम ऊपर से नीचे तक चल रही है। प्रदेश भाजपा होर्डिंग्स औऱ पास्टरों में वसुन्धरा राजे को आउट कर रखा है। इसका असर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रकाश की बीकानेर यात्रा पर भी दिखाई दिया । राजस्थान में कभी भी चुनाव की संभावना मानने वाले भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बीकानेर में राजे समर्थक औऱ विरोधी गुट के बीच न मनमुटाव दूर कर पाए हैं और न समन्वय बिठा पा रहे हैं। उनकी इस यात्रा में गुटबाजी खुलकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *