मूक बधिर विवाहिता के साथ की जबरदस्ती करने का किया प्रयास

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में मूक बघिर विवाहिता के साथ जबरदस्ती करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। इस संदर्भ में महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी पत्नी जो सुन और बोल नहीं सकती घर में सो रही थी और आरोपी संतोष उर्फ संतिया पुत्र पूर्णाराम जाट निवासी ठुकरियासर ने उसकी लज्जाभंग करते हुए जबदस्ती करने का प्रयास किया। उसका शोर सुनकर मेरे पिता व चाचा ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को फटकारा तो वह सोने का बोरला तोड़ लिया व दूर खड़े अपने 2 साथियों के साथ फरार हो गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *