महिलाओ का फूटा गुस्सा, भाड़ में जाये अडानी, अम्बानी सरकार, अबकी बार जनता दरबार, पढ़े खबर

बीकानेर। बेलगाम बढ़ती डीजल और पेट्रोल की दरों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राज्य व्यापी आन्दोलन का बिगुल बज गया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई से 17 जुलाई तक बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी रोजाना पेट्रोल पंपो पर बेलगाम बढ़ती डीजल और पेट्रोल की दरों के खिलाफ मैदान में उतर गयी है। इसी कड़ी में बीकानेर में शहर जिला कांग्रेस के द्वारा आज से आंदोलन की शुरुवात महिला कांग्रेस द्वारा किया जाना तय हुवा था।

इसी के तहत महिला कांग्रेस ने आज आंबेडकर सर्किल स्थित पेट्रोल पम्प पर महिलाओ ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओ की जुटी भीड़ ने पेट्रोल,गैस, डीज़ल के बढ़े दामों को घटाए जाने के नारे जमकर लगाए। प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत की उपस्थिती में शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़ प्रदेश महिला कांग्रेस नवनियुक्त सचिव उमा सुथार, मुमताज़ बानो कांग्रेस की महिला नेता हबीबा चौधरी, पूर्व पार्षद सिंवरी चौधरी, राज भटनागर, आशा स्वामी सहित सैकड़ो महिलाओ ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *