बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने कुंड में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीहर पक्ष का आरोप है कि पति बाबूलाल, जेठ हनुमान प्रसाद व सास परमा देवी ने विवाहिता के साथ शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे तंग-परेशान होकर विवाहिता नीतू ने पानी के कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 304बी के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार कर रहे हैं।
Related Posts
कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए आया पुरस्कार जीतने का मौका,
हनुमानगढ़। सरकारी स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों…
केन्द्रीय कारागार में सजा काट रहे कैदी की मौत
बीकानेर। केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे एक कैदी की पीबीएम में इलाज के दौरान…
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
देवेन्द्र वाणी न्यूज, बीकानेर। श्रीकोलायत में नेशनल हाइवे पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं।…
