डॉ.विजय आचार्य महाविप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव नियुक्त

बीकानेर। महाविप्र फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय शर्मा ने बीकानेर के समाजसेवी डॉ.विजय आचार्य को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति की है, डॉ.आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प.विनय शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबिता शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि महाविप्र फाउंडेशन के माध्यम से ब्राह्मणों ओर अन्य समाज के लोगों का सर्वांगीण विकास और उनकी सामाजिक,व्यक्तिगत समस्याओं के लिए अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही समाज के पिछड़े वर्ग को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का सामाजिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत प्रयास किया जाएगा। डॉ. आचार्य का प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त होने पर डॉ.आर.एस.व्यास, डॉ. गिरिराज हर्ष, डॉ.रेणु शर्मा,  अर्चना थानवी, सुमन जोशी, विजयलक्ष्मी पारीक, प्रियंका श्रीमाली, सुश्री संतोष व्यास, वीरेंद्र किराड़ू, सुमनेश रंगा, रास बिहारी जोशी, जीतेन्द्र जोशी, रेणु तिवारी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *