बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लिखमीसर में एक युवक अचानक अपने घर निकल गया जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। मिली जानकारी के अनुसार लिखमीसर के निवासी गोपाल ज्याणी ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठे तो देखा कि उनका 18 वषीर्य पुत्र मुकेश घर पर नहीं है जिससे वह परेशान हो गये। ज्याणी अपने परिवार के साथ खेत में बनी ढाणी में रहते है। बताया जा रहा है रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था लेकिन गोपालराम को नींद नहीं आई थी रात एक बजे तक मुकेश घर पर ही था लेकिन सुबह 4 बजे उठे तो देखा कि मुकेश घर पर नहीं है। इस पर पिताजी ने उसे काफी दूर तक खोजबीन की मुकेश अपने कपड़े एक बैंग में डालकर ले गया है। उसके हाथ पर सुरेन्द्र लिखा हुआ है। आप भी युवक को कहीं देखें तो पिता गोपाल ज्याणी की मदद करें उन्हें 9784981944 पर सूचना अवश्य देवें।
Related Posts
बीकानेर : नकली नोट गिरोह से जुड़े है 30 बड़े नाम, एसओजी के साथ-साथ जिला पुलिस करेंगी गिरोह के खिलाफ काम, देखे खबर
बीकानेर। नकली नोटकांड ने जिला पुलिस की कार्यशैली पर कई प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। डेढ़ साल…
कोरोना जांच शिविर में दी सेवायें, पढें खबर
बीकानेर। कोरोना महामारी के विकट समय में रोटरी क्लब बीकानेर आद्या का सेवा का सफ़र…
नशे मे धुत युवक बाइक सहित कार से भिडे, कार चालक के आई गंभीर चोटे
बीकानेर। शहर के गोगागेट क्षेत्र में रहने वाले एक कार के आगे शराब पीए हुए…
