बीकानेर। बाल संप्रेषण ग्रह से फरार हुआ बाल अपचारी को पुलिस ने छतरगढ़ से गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने बाल अपचारी को छतरगढ़ से पकड़ा है । सीओ पवन कुमार भदोरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बाल अपचारी को छतरगढ़ से पकड़ा है। यह बाल अपचारी संप्रेषण गृह के क्वॉरेंटाइन सेंटर से कल देर रात गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था । इस दौरान पास में सो रहे अन्य गार्ड का मोबाइल भी यह ले भागा था । उस मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर के उसका पीछा किया जा रहा था। यह बाल अपचारी बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, इसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन के आधार पर इसे छतरगढ़ से पुलिस ने दबोचा है। पिछले दिनों संप्रेषण गृह में बाल अपचारीयो के दो गुटों में झगड़ा हो गया था उसके बाद जानलेवा हमले के एक बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड से स्वीकृति लेकर क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार रात को करीब 2:30 बजे यह अपचारी बाल अपचारी शौच का बहाना बनाकर गार्ड को चकमा देकर फरार गया था।
Related Posts
सडक़ हादसे में गंगा रेजीडेंसी के डायरेक्टर की हुई मौत
बीकानेर। जयपुर रोड पर शुक्रवार देर रात को चलते ट्रक का टायर खुलकर सडक़ किनारे…
जानलेवा हमले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
बीकानेर।नापासर थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया…
मसाले खरीदने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिये
बीकानेर । मसाले खरीदने का झांसा देकर लाखों रूपए हड़प लेने का मामला सामने आया…
