बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विवाहिता के पिता जामसर निवासी पप्पू राम पुत्र जेठाराम सांसी ने नयाशहर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला नया शहर क्षेत्र के वैद्य मघाराम कॉलोनी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मर्ग रिपोर्ट में पप्पू राम ने बताया है कि उसकी 29 वर्षीय पुत्री की शादी 10 साल पूर्व वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी राजूराम से हुई थी। गत रात्रि को मेरी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलने पर थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना कर शव को नीचे उतर आया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में एसआई वेदपाल जांच कर रहे हैं।
Related Posts
बजरंग धोरे के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में बजरंग धोरे के पास अज्ञात व्यक्ति का…
दादा-पोती के साथ मारपीट व पोती के कपड़े फाड़े
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में दादा-पोती के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट…
महिला की हत्या कर 100 फीट गहरे कुएं में डाला शव, नग्न अवस्था में मिला शव
जयपुर। बस्सी उपखंड इलाके के एक गांव में शनिवार दोपहर कुएं में महिला का शव…
