बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने 5 जनों पर मामला दर्ज करवाया है। कोटगेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतन सागर कुंए के पास रहने वाले विजय कुमार पुत्र अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि सन्नी चावल, शमशेर सिंह व इनके साथ 3 अन्य व्यक्ति मेरे घर पर हमला कर दिया तथा मेरी दुकान पर पेट्रोल डालकर आग के हवाल कर दी तथा मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट की तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर अपराधिक घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हरिराम हैड कांनि को दी गई है।
Related Posts
कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा
बीकानेर। बाइक चोरी मामले में बाल अपचारी समेत दो पकड़े बाइक चोरी के मामले में…
पुलिसकर्मियों पर शराबी को भगाने और दुव्र्यवहार करने के आरोप में मोहल्ले के लोगो ने जताया रोष
बीकानेर। पुलिसकर्मियों पर शराबी को भगाने और दुव्र्यवहार करने के आरोप में मोहल्ले के लोग…
नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
चूरू । वार्ड दो की 16 वर्षीय नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म व…
