बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना में एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन फाटक से करीब 200 मीटर रतनगढ़ की ओर एक युवक ने वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना को करीब आधा घंटा बीत चुका है और मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। इस कारण रेलवे फाटक करीब 40 मिनिट से बन्द पड़ा है और रेलवे फाटक पर एकत्र हुए वाहनों से उतर उतर कर लोगो के मौके पर जाने के कारण भारी भीड़ जरूर जमा हो गई है। कई टुकड़ो में बंटा शव पटरियों पर पड़ा है ओर ट्रेन को अभी अभी रवाना किया गया है।
Related Posts
जेल भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी,पड़ोस में ही रहता था 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी
बीकानेर। बीकानेर में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार…
ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल
बीकानेर । अर्जुनसर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल…
राजस्थान : फिर बड़ा गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या
जयपुर। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आतंक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों…
