बीकानेर। जिले के पांचू थाने इलाके में चाय बनाते आग की चपेट में आई नवविवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साठिका स्थित 24 वर्षीय संतोष पत्नी सुनील अपने ससुराल में चाय बना रही थी। उसकी साड़ी में आग लगी, देखते ही देखते वह सत्तर प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर में हालत में पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां करीब 10 दिन इलाज चला। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि मृतका ने पर्चा बयान में चाय बनाते समय हादसा होने की पुष्टि की थी। मृतका के भाई गंगाशहर निवासी रामनारायण पुत्र झंवरलाल नाई ने मर्ग दर्ज करवाई है।
Related Posts
बीकानेर : कोरोना पोजेटिव की pbm में हुई मौत, पढ़े
बीकानेर। कोरोना पीडि़त नागौर के एक और मरीज की पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। पांच दिन…
बीकानेर: नशामुक्ति अभियान से युवाओं को जागरूक करने की अनोखी पहल
बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पुलिस…
चार दिवसीय दौरे पर 1 दिसंबर को बीकानेर आएंगे राज्य मानव अधिकार आयोग सदस्य
बीकानेर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री महेश गोयल 1 दिसंबर को दोपहर…
