बीकानेर। कोरोना के कारण क्षेत्र में नौंवी जिंदगी शुक्रवार रात को समाप्त हो गई है। क्षेत्र के गांव बाना की चंदादेवी जाट गत 22 अप्रैल को संक्रमित रिपोर्ट हुई थी एवं उसके बाद से ही लगातार स्वास्थ्य में कमी आ रही थी। गत शनिवार को तबीयत बिगडऩे पर उनको बीकानेर ले जाया गया। जहां दौराने इलाज शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। इससे पूर्व कोरोना के कारण गावं हेमासर, बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, इंदपालसर हिरावतान में एक एक व गांव सुरजनसर व मोमासर में दो दो मौतें हो चुकी है। गांव बाना में अन्य कई लोग संक्रमित भी सामने आए है एवं बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी है जिन्हें बुखार की शिकायत है लेकिन उनकी जांचें नहीं हुई है।
Related Posts
बीकानेर : गाय पर आए संकट ने हिला दी बीकानेर की अर्थव्यवस्था, देखे खबर
बीकानेर. दूध उत्पादन और दूध से बने उत्पाद का बड़ा केन्द्र बन चुके बीकानेर की अर्थव्यवस्था…
बीकानेर : युवती के साथ दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बीकानेर। युवती के साथ दोस्ती कर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने का मामला…
बीकानेर : बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा डालने से आग लगने का खतरा, पढ़े खबर
बीकानेर, शहर में लगे बिजली के वितरण ट्रांसफारमर के पास फेके जाने वाला कचरा विद्युत…
