बीकानेर। सरदारशहर के गांव बरलाजसर (बरडासर) पीहर आई एक विवाहिता ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी नरेंद्र शर्मा, थानाधिकारी सतीश कुमार यादव ने शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार सुलोचना चारण की चार वर्ष पहले रेवाड़ी के विकास चारण से शादी हुई थी। सुलोचना 6 माह से पीहर में ही थी। शनिवार को सुलोचना ने घर के कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। डीएसपी शर्मा ने बताया कि विवाहिता की पति व सास से अनबन चल रही थी। विवाहिता के पास मिले सुसाइड नोट में भी उसने ससुराल के लोगों पर प्रताडि़त व मारपीट का आरोप लगाया है। उसमें लिखा कि पति सहित ससुराल के लोगों को सजा दें। विवाहिता के पिता किशनदान चारण व सुसाइड नोट के आधार पर पति विकास सहित सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
Related Posts
जबरन घर में घुसे, गंदी-गंदी गालियां दी, छेड़छाड़ की
बीकानेर। अवैध रूप से घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां देने, मारपीट कर छेड़छाड़ करने दो…
5 रुपये देकर 75 हजार की चपत..पढ़े खबर
गाजियाबाद। ओएलएक्स पर एक महिला को फर्नीचर खरीदने के बहाने जालसाजों ने 75 हजार रुपये…
पत्नी ने पति के सीने पर घोंपा चाकू, पीबीएम में चल रहा है इलाज
बीकानेर। बीकानेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित नाल थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने…
