बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में बीती रात एक पेट्रोल पर फिर लूट का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर कार्यरत सेल्सकर्मी को रुपये मांगने पर उठाकर दूर ले जाकर मारपीट करके नगदी छीनी और फरार हो गए। यह घटना रात्रि 12.30 बजे पेट्रोल पम्प उड़सर पर हुई है। इस पर प्रमोद कुमार फूलाराम बिश्रोई ने कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार का आरोप है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर उड़सर कैम्प से नोखा की तरफ स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर निवास करता है। गत 5 अपै्रल को रात्रि के समय मैं और मेरे साथ पुराराम मेघवाल, दयालराम दर्जी ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान रात्रि 12.30 बजे पम्प पर उड़सर निवासी कैलाश, सुरेन्द्र व चूरू निवासी अशोक सारोठीया जीप लेकर आए और गाड़ी में डीजल भरवा लिया जब मैने डीजल के रुपये मांगे तो उन लोगो में मेरा गला पकड़कर रुपये नही देने की बात कही। इस पर मेरे द्वारा पुन: रुपये मांगे गए तो जान से मारने की धमकी देने लगे और जबरदस्ती गाड़ी में डालकर पेंट्रोल पम्प से एक किमी दूर ले जाकर मेरे साथ मारपीट की। इसके साथ ही मेरी जेब में पड़ी 3300 रुपये की नगदी छीनकर सूनसान रास्ते में छोड़कर जाते-जाते इस घटनाक्रम की जानकारी देने की बात पर जान से मारने की धमकी दे गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच भंवरदान कर रहे है।
Related Posts
50 हजार की रिश्वत लेते 2 घूसखोर को एसीबी ने किया गिरफ्तार
रिश्वत लेने के आरोपी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार और लेखापाल हरदयाल (दोनों बीच में)। बयाना भरतपुर…
युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
बीकानेर। नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में कोटगेट पुलिस ने एक…
टीम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण कई कार्मिक मिले अनुपस्थित
बीकानेर। प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय के निर्देश में उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के…
