बीकानेर। मार्च के बाद अभी तक शराब ठेके पुन: शुरू नही हुए हैं और ऐसे में ब्लैक में शराब बेचने का प्रयास तस्कर लगातार कर रहे हैं और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इसी प्रयास में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कार्यवाही करते हुए 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई बीरबलराम ढाका ने मुखबिर की सूचना पर गांव ठुकरियासर में दबिश दी। जहां राजूराम बावरी ने अपने घर के बाहर बनाये हुए झोंपड़े में कुतर-चारे के नीचे शराब की पेटी छिपा रखी थी। यहां छिपाई हुई 4 पेटी में 191 पव्वे शराब जब्त की गई ओर राजूराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे 2 ट्रेलर को पकड़ा
नागौर। जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र में SP अभिजीत सिंह ने अवैध बजरी परिवहन पर…
बड़ी खबर : विश्नोई समाज के पवित्र तीर्थस्थल में फिर चोरी
बीकानेर। नोखा के मुकाम स्थित गुरु जम्भेश्वर भगवान में अज्ञात चोरों ने की वारदात, शातिर…
अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित बदमाश को पुलिस दबोचा
बीकानेर। अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व बिना नंबरी गाड़ी के साथ दो हजार का…
