बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक पिता ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बज्जू थाने में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि युवक गोपीचंद पुत्र हरिकिशन एमडीएम मोडायत ने मौका देखकर मेरी पुत्री की नग्न अवस्था में फोटो खींच ली उसके बाद मेरी पुत्री का फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया गया तथा मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। 30 मार्च को मेरी पुत्री जब घर के बाहर किसी काम से गई तो गोपीचंद गाड़ी लेकर आया और मेरी पुत्री के साथ छेडछाड़ करने लगा तथा उसको जबरदस्ती गाड़ी में ले जाना का प्रयास किया। लेकिन विफल हो गया। पुलिस ने पिता ने की रिपोर्ट पर गोपीचंद पुत्र हरिकिशन पर मामला दर्ज कर जांच नरेश कुमार निर्वाण थानाधिकारी को दी गई है।
Related Posts
लुटेरी लड़की का शिकार बने फौजी और व्यापारी
जयपुर। दो बच्चों के पिता और रिटायर्ड फौजी को लूटकर भागने वाली दुल्हन का एक…
दादा-पोती के साथ मारपीट व पोती के कपड़े फाड़े
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में दादा-पोती के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट…
होटल में बेच रहा था अवैध शराब,पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध दारू बेच रहे एक जने को…
