बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरों के हौंसले बुलंद हो चुके है कि वह व्यस्ततम इलाकों में वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। ऐसा ही मामला कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने नागरी भण्डार को निशाना बनाया है। नागरी भण्डार व्यवस्थापक नंद किशोर सोलंकी ने बताया कि वह कल रात्रि को मंदिर बंद कर निकलने के बाद सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देख इसकी सूचना दी। मंदिर के अंदर देखा तो सभी अलमारियों के ताले टूटे नजर आए। अलमारियों की सार संभाल की तो उसमें रखे 15 हजार रुपये, चांदी के छत्तर, पीतल की घंटी, मुकूट व पूजन सामग्री गायब मिले। इसकी सूचना कोटगेट थाने में देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना किया। व्यवस्थापक सोलंकी ने बताया कि नागरी भण्डार में चोरी की तीसरी वारदात है इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा है।
Related Posts
ट्रैक पर मिली लाश की हुई शिनाख्त
बीकानेर। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर मिले व्यक्ति के शव…
बीकानेर : अवैध डोडा पोस्त ले जाते युवको को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। बीकानेर के नाल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दस…
पुलिस ने छह वारदातों के आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। पुलिस ने को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो लूट और मारपीट की…
