बीकानेर। सबसे शांत शहर रहने वाला बीकानेर में पिछले काफी दिनों से बदमाश प्रवृत्ति लोगों का बोलबाल सा अब प्राय: देखने में आता है कि रास्ता रोककर मारपीट की घटनाएं होती जा रही है। ऐसा ही मामला नयाशहर थाना क्षेत्र में हुआ है जहां एक महिला जो अपने बेटे, पति व जेठुते को बदमाशों से बचाने आई तो उन्होंने उसको भी पीटा डाला व तथा पति के गले में पहनी सोने की चैन का तोडक़र ले गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चम्पाबाई बगेची के पास रहने वाली संतोष भोजक पत्नी सत्यपाल शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मै जब घर में थी तो अचानक मेरे बेटे, पति व जेठुते की रोने की आवाज सुनाई दी जिस पर जाकर देखा तो युगलनारायण, जेपी रंगा, जेपी रंगा का भाई व चार पाचं अन्य जने जिनके पास लोहे की रोड व पत्थर थे जिनसे वह तीनों को पीट रहे थे। सभी का इलाज ट्रोमा सेंटर मे चल रहा है वहीं मारपीट के दौरान परिवादियों के पति की पहनी हुई सोने की चैन जबरदस्ती तोड़ कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राजेश कुमार हैड कांनि को दी गई है।
Related Posts
दर्दनाक हादसा : युवक सहित 18 भेड़ों को ट्रक ने कुचला,सभी की मौके पर ही मौत
बीकानेर। लूणकरनसर कस्बे में बुधवार तड़के एक युवक और उसके साथ चल रही भेड़ों को…
नोखा रोड़ पर सडक़ हादसे में 11 लोगों की मौत, 12 सीटर जीप में 18 लोग सवार थे
बीकानेर। राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के…
श्रीकोलायत : युवक युवती ने बजरी खान में कूदकर दी जान
बीकानेर से करीब 60 किलोमीटर दूर श्रीकोलायत की बजरी की एक खान में एक युवक…
