बीकानेर। बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात को एटीएम तोड़ कर लूट करने का प्रयास किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने गुरुवार रात करीब 11 बजे पुरानी घास मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफल नही हुवा, इस दौरान एटीएम के कांच के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और मशीन के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। गनिमत रही के नकाबपोश व्यक्ति एटीएम मशीन को खोल नही पाया, वरना एटीएम लूट की बड़ी घटना हो जाती, क्योकि एटीएम में कैश भी डाला हुवा था। घटना के बाद एटीएम को बंद कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
अवैध विजया बेचने वाले पर आबकारी की कार्यवाही
बीकानेर। जिला आबकारी अधिकारी भवानीसिंह राठौड़ के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक वृत राणुसिंह भाटी ने…
फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गंगाशहर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में भाजपा नेता मोहन सुराणा के…
पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की मौत
बीकानेर। उदयरामसर से आगे धारणिया पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को कार ने पीछे…
