श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात को अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से कार्यवाही की जहां एक और रिड़ी गांव के सरकारी चिकित्सालय में छिपाई हुई अवैध देशी शराब जब्त की गई वहीं दूसरी कार्यवाही करते अवैध शराब के साथ उसे बेचने की फिराक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सोमवार रात को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी के एक व्यक्ति कट्टे में शराब भर कर बेचने की फिराक में बीदासर रोड की ओर गया है। पुलिस टीम बीदासर रोड पर पहुंची तो एकजना कट्टा लिए दिखाई दिया। जिसे रोक कर कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें 49 पव्वे अवैध शराब भरी हुई थी। इस पर शराब को जब्त करते हुए आरोपी कस्बे के बिग्गाबास स्थित आदर्श नगर निवासी विजयसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
बड़े बाजार में कालाबाजारी पर हुई कार्यवाही, देखे खबर
बीकानेर। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। पूरा भारत 21 दिन…
विवाहिता ने खाया जहर,युवक आया ट्रेन की चपेट में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में दो जनों की मौत हो गई है।…
युवक की हत्या, शरीर पर मिले चाकू से वार के निशान
पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो खाट पर खून से लथपथ पड़ा था पति नागौर,…
