बीकानेर। राजमार्ग 62 पर दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे चालक की मौत हो गई वहीं खलाशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। थाने के कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोडसिंह निवासी दाईया नाल निवासी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई देवीसिंह ट्रक से बीकानेर जा रहा था। ट्रक को अर्जुनसर के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी ।जिससे मेरा भाई देवीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का एक हिस्सा क्षत्तिग्रस्त हो गया। सूचना पर राजियासर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया । जहां से बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया है।
Related Posts
ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-भाटी
बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत…
कल इन स्थानों पर रहेगी बिजली बंद
बीकानेर। बीकेसीईएल द्वारा विद्युत उपकरणों के रखरखाव के लिये सोमवार को सुबह 9 बजे से दोहपर…
राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ
BIKANR, ‘राष्ट्र सेवा ही सच्चा धर्म’’यह कथन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों…
