बीकानेर कोरोना अपडेट : आज आये 9 पॉजिटिव, अब संक्रमितो का आकंड़ा 35

बीकानेर। कोरोना ने एक बार फिर बीकानेर को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी शहर में लोग कोविड गाइड लाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को आई तीन अलग अलग रिपोर्ट्स में बीकानेर में नौ पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो अन्य जिलों के है। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 33 तक पहुंच गई है। फरवरी में यह संख्या महज चार तक पहुंची थी। उम्मीद की जा रही थी कि मार्च में यह संख्या शून्य हो जायेगी, लेकिन इसके विपरीत सात गुना बढ़ गई है। इस सूची में नोखा से भी एक कोरोना पॉजिटिव है। पिछले चरण में भी नोखा हॉटस्पॉट रहा था।

शनिवार को विभिन्न सेंटर्स पर अपनी जांच कराने वाले करीब 600 सैंपल की रिपोर्ट रविवार सुबह जारी हुई। इसमेंं नोखा की 89 साल की महिला भी शामिल है, जो वार्ड संख्या 16 की निवासी है। इसके अलावा बीकानेर के ही 66 साल के वृद्ध भी है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक खतूरिया कॉलोनी और दूसरा 27 साल का युवक है, जिसने अपना पता नोट नहीं करवाया। आर्मी कैंट से एक और पॉजिटिव केस मिला है, जो 28 साल का युवक है। दो बीकानेर से बाहर के पॉजिटिव केस है। एक हनुमानगढ़ और दूसरा झुंझुूनू का है। इन दोनों जिलों से पहले भी पॉजिटिव केस आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *