दिल्ली। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद से बीजेपी में कई नामों को लेकर अटकलें थीं। बुधवार को बीजेपी नेतृत्व ने तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी। 56 साल के रावत उत्तराखंड बीजेपी के प्रमुख भी रह चुके हैं। तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद हैं। देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। आज शाम चार बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को बीजेपी के 50 से ज़्यादा विधायक देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय पहुँचे थे। इस बैठक में प्रदेश के सभी लोकसभा सांसद भी शामिल थे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्य लक्ष्मी, अजय भट्ट और नरेश बंसल मौजूद थे।
Related Posts
SBI ग्राहकों को झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज, देना होगा 20 रुपये + GST
नई दिल्ली. जैसा कि सभी जानते हैं 1 जनवरी से ATM से पैसे निकालने के…
लोकसभा व राज्यसभा में विपक्ष की मांगो को किया अनदेखा, दोनों सदन 18 घंटे पूर्व अनिश्चितकाल स्थगित
दिल्ली। लोकसभा व राज्यसभा आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में प्रतिपक्ष…
चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला
रांची। बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध…
