बीकानेर। घर में जहर रखना कितना खतरनाक होता है कि कभी कभी कोई आदमी परेशान होकर उसी जहर का सेवन कर लेते है। ऐसा ही मामला जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक महिला जो दिमागी हालात से परेशान ने चूहे मारने की दवा खाने से मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में बज्जू थाने में मृतका के बेटे मांगीलाल पुत्र गोकल राम निवासी शास्त्री नगर बज्जू ने मर्ग दर्ज करवायी हैं। घटना 6 मार्च के दोपहर करीब 2 बजे प्रार्थी के खेत की हैं। प्रार्थी ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी माँ रामीदेवी पत्नी गोकलराम की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती हैं। जिसके कारण 6 मार्च की दोपहर को जब प्रार्थी खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान मृतका ने चूहे मारने की दवा खा ली। जिसके कारण वह बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालात में पीबीएम हॉस्पीटल भर्ती करवाया गया। जिनकी 8 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली हैं।
Related Posts
कोरोना के चलते 27 नवम्बर तक अदालतों में नहीं होगी पैरवी
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। जिले में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते…
सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिड डे मील…
जवाहर कला केंद्र की ओर से 20 दिवसीय निःशुल्क मांड प्रशिक्षण कार्यशाला 25 से संगीतकार पं. संतोष जोशी सिखाएंगे मांड गायन की बारीकियां
बीकानेर। जवाहर कला केंद्र, जयपुर की ओर से 20 दिवसीय निःशुल्क मांड प्रशिक्षण कार्यशाला का…
