श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई जब गांव के बीच मे स्थित घर में घुस कर अज्ञात जानवर ने 4 बकरियों का शिकार कर लिया। चूरू से सटे गांवो में तथा श्रीडूंगरगढ़ की रोही में पैंथर या कोई अन्य जंगली हिंसक जानवर आने की ख़बरों के बीच आज सुबह गांव कितासर भाटियान में ख़ौफ़ के साथ दिन ई शुरुआत हुई। मंगलवार रात को गांव के बीच में स्थित सार्वजनिक टाडे मैदान के पास स्थित केसराराम नायक के घर में बंधी चार बकरियों को किसी अज्ञात हिंसक जानवर ने मार डाला। केसराराम के पुत्र धन्नाराम नायक ने बताया कि सुबह उठ कर झोंपड़े की ओर काम करने गई घर की महिलाएं घबरा गई व उल्टे पांव लौट कर घर बंद कर सभी को जगाया। घर वाले उजाला होने पर हाथ मे लाठियां लेकर बाहर आए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है और अज्ञात जानवर के पैरों के निशान देख कर अलग अलग कयास लगा रहें है। ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी है व पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण लाठियां लेकर जानवर की तलाश में जुटें है। बकरियां मारने वाले जानवर के पैरों के खोज तलाश रहें है ग्रामीण। गांव के बीच में स्थित मैदान में छप्परे में शातिर शिकारी जानवर ने मारा चार बकरियों को।
Related Posts
कुम्हार समाज प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर अशोक बोबरवाल का हुआ स्वागत एवं अभिनंदन
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन करनाल हरियाणा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में…
बीकानेर : राहत की रिपोर्ट्स आई, सभी सैम्पलों की जांच नेगेटिव, पढ़े
बीकानेर। बीकानेर में अभी अभी आई रिपोर्ट से कुछ राहत मिली है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा ने…
कोरोना जांच शिविर में दी सेवायें, पढें खबर
बीकानेर। कोरोना महामारी के विकट समय में रोटरी क्लब बीकानेर आद्या का सेवा का सफ़र…
