बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय लडक़े के लिए कुल्हाड़ी मौत बनकर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास में प्रताप बस्ती निवासी तिलोकचंद स्वामी का 12 वर्षीय बेटा राकेश अपने ही घर मे कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। तभी कुल्हाड़ी का नुकीला लोहे का हिस्सा उछल कर उसे ही लग गया। राकेश को आई चोट के बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आये। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में दौराने इलाज मंगलवार रात को बालक की मृत्यु हो गई।
Related Posts
पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक कल
बीकानेर। जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक बुधवार को प्रातः11.30 बजे जिला कलक्टर भगवती…
बीकानेर : हत्या के आठ साल पुराने मामले में आरोपी को हुआ आजीवन कारावास, पढ़े खबर
बीकानेर, करीब आठ साल पहले धारदार छुरी से महिला की गला रेत कर हत्या करने…
बीदासर बारी में बंदरों का आतंक
बीकानेर। बीदासर बारी क्षेत्र में बीते कई दिनों से दो शरारती बंदरों ने लोगों के…
